जूते-चप्पल और शनि का क्या संबंध? जानिए कैसे ये आपकी किस्मत पर डालते हैं असर

0
Untitled

अक्सर हम लोगों की पर्सनालिटी को उनके पैरों में पहने वाले जूते और चप्पलों से आंकने का प्रयास करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फुटवियर का संबंध आपके गुडलक और बैडलक से भी होता है? पैरों को सुरक्षित रखने के लिए हम जिन जूते और चप्पलों का प्रयोग करते हैं, ज्योतिष में उसका संबंध शनि ग्रह जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में जूते-चप्पल से जुड़ी कुछेक चीजों की अनदेखी आपको जाने-अनजाने शनि संबंधी परेशानियों को झेलने के लिए मजबूर कर सकती है. मसलन, किसी से गिफ्ट में जूते लेना आपके लिए शुभ है या अशुभ? जूते का चोरी होने से लेकर उसके टूटने-फटने या फिर बिखरे पड़े रहने तक का आप पर क्या प्रभाव पड़ता है, आइए इसे विस्तार से जानते हैं.

  • ज्योतिष के अनुसार जूते-चप्पल को गिफ्ट में देना और गिफ्ट में लेना, दोनों ही अशुभ माना जाता है. ऐसे में कभी भूलकर भी किसी को जूते या चप्पल गिफ्ट में न दें. काले रंग के जूते तो कभी भूलकर किसी से गिफ्ट में न लें.
  • ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति को कभी भी पीले रंग के जूते नहीं पहनने चाहिए क्योंकि यह रंग देवगुरु बृहस्पति का होता है और इस नियम की अनदेखी करने पर व्यक्ति के जीवन में अपयश और दरिद्रता आती है.
  • ज्योतिष के अनुसार जूते-चप्पल कभी भी शनिवार, अमावस्या या फिर मंगलवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए. इस दिन फुटवियर (Footwear) खरीदने पर दोष लगता है और जीवन में शनि संबंधी समस्याएं बढ़ती हैं.
  • ज्योतिष के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर कभी भी जूते-चप्पल नहीं उतारना चाहिए. जिन लोगों के घर के आगे जूते-चप्प्ल इधर-उधर बिखरे पड़े होते हैं, उनके घर में हमेशा नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
  • बाहर पहनने वाले जूते या चप्पल को पहनकर कभी भी घर के भीतर नहीं टहलना चाहिए. घर और बाहर पहनने वाली चप्पलें हमेशा अलग रखनी चाहिए.
  • कभी भी फटे या फिर गंदे जूते (Shoes) नहीं पहनने चाहिए. ऐसे जूते शनि संबंधी दोष, मानसिक तनाव और दुर्भाग्य को बढ़ाते हैं.
  • दूसरे व्यक्ति की नकारात्मक ऊर्जा, उसके जीवन से जुड़े संघर्ष और कष्ट आपके जीवन में प्रवेश कर सकता है. सेहत की दृष्टि से भी दूसरे के चप्पल और जूते नहीं पहनना चाहिए.
  • ज्योतिष के अनुसार जूते चप्पल को कभी भी अपने घर के ईशान कोण, पूर्व या उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए. मान्यता है कि इस दिशा में रखे जूते-चप्पल नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं. जूते-चप्पल को रखने के लिए दक्षिण या पश्चिम दिशा चुनें.
  • ज्योतिष के अनुसार जूते या चप्पल का गुम हो जाने पर कभी भी गम या चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि मान्यता है कि ऐसा होने पर शनि संबंधी दोष का दूर होना माना जाता है.

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Bihar Post इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *